Your own digital plateform

कक्षा -6 | विज्ञान भारती | इकाई – 19 | माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड (Microsoft Word) | SCERT समाधान – Ashutosh Dubey Sir

कक्षा 6 कंप्यूटर अध्याय 19 विज्ञान भारती का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।

कक्षा 6 विज्ञान भारती कंप्यूटर अध्याय 19 में हम कंप्यूटर की मूल बातें, उपयोग और प्रश्न उत्तर सीखेंगे।

कक्षा-6, विज्ञान भारती- I

इकाई – 19

माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड (Microsoft Word)- 2016) एक परिचय

कक्षा 6 कंप्यूटर अध्याय 19 : अभ्यास प्रश्न उत्तर

अभ्यास प्रश्न-उत्तर

(क) सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए—

1. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (M.S. Word) के इंटरफेस में टाइटल बार (Title Bar) कहां होता है?

  • (अ) सबसे नीचे
  • (ब) सबसे ऊपर
  • (स) बीच में
  • (द) दायी व बायी ओर
उत्तर- (ब) सबसे ऊपर

2. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (M.S. Word) के मेन्यू बार (Menu Bar) के नीचे क्या होता है?

  • (अ) स्क्रॉल बार (Scroll Bar)
  • (ब) टूल बार (Tool Bar)
  • (स) रिबन बार (Ribbon bar)
  • (द) स्पेसबार (Spacebar)
उत्तर- (स) रिबन बार (Ribbon bar)

3. Home रिबन के किस समूह में कट (CUT), कॉपी (Copy) और पेस्ट (Paste) विकल्प होते है ?

  • (अ) Clipboard (क्लिपबोर्ड)
  • (ब) Font (फॉन्ट)
  • (स) Paragraph (पैराग्राफ)
  • (द) Editing (एडिटिंग)
उत्तर- (अ) Clipboard (क्लिपबोर्ड)

4. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (M.S. Word) में वर्ड डॉक्यूमेंट्स (Word Documents) को सेव करने के लिए शॉर्टकट की (Key) है—

  • (अ) Ctrl + J
  • (ब) Ctrl + S
  • (स) Ctrl + Y
  • (द) Ctrl + A
उत्तर- (ब) Ctrl + S

5. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (M.S. Word) में टेक्सट कहां टाइप करते है?

  • (अ) रिबन बार (Ribbon Bar) में
  • (ब) मेन्यू बार (Menu Bar) में
  • (स) टेक्सट एरिया (Text Area) में
  • (द) स्टेटस बार (Status Bar) में
उत्तर- (स) टेक्सट एरिया (Text Area) में

(ख) रिक्त स्थान भरिए —

1. एमएस वर्ड (M.S. Word) में डॉक्यूमेंट को बायें/दायें या ऊपर नीचे करने के लिए स्क्रॉल बार का प्रयोग करते है।
2. एमएस वर्ड (M.S. Word) के इंटरफेस में शब्दों की संख्या, पेज संख्या आदि स्टेटस बार पर दिखता है।
3. एमएस वर्ड (M.S. Word) एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उदाहरण है।
4. टेक्सट एरिया में कर्सर ब्लिंक होता है।

(ग) निम्नलिखित कथनों में सही कथन के आगे (✓) तथा गलत के आगे (✕) चिह्न लगाइए—

(1) नया डॉक्यूमेंट बनाने के लिए ब्लैंक डॉक्यूमेंट चुना जाता है। ( )
(2) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में चित्र को कॉपी/पेस्ट नहीं किया जा सकता। ()
(3) टेक्सट कर्सर के स्थान से लिखना प्रारंभ होता है। ()
(4) Ctrl+C शॉर्ट—कीज द्वारा फाइल सेव की जाती है। ()
कक्षा 6 कंप्यूटर अध्याय 19 : अभ्यास प्रश्न उत्तर

खण्ड (क) के कार्यों को खण्ड (ख) की शॉर्ट कीज से मिलान कीजिए —

खण्ड (क)खण्ड (ख)
कट (CUT)Ctrl+V
कॉपी (COPY)Ctrl+X
पेस्ट (PASTE)Ctrl+S
अनडू (UNDO)Ctrl+C
सेव (SAVE)Ctrl+Z
उत्तर- सही मिलान
खण्ड (क)खण्ड (ख)
कट (CUT)Ctrl+X
कॉपी (COPY)Ctrl+C
पेस्ट (PASTE)Ctrl+V
अनडू (UNDO)Ctrl+Z
सेव (SAVE)Ctrl+S

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए —

(1) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डॉक्यूमेंट सेव करने के विभिन्न चरण लिखिए।

उत्तर- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डॉक्यूमेंट सेव करने के विभिन्न चरण-
  • चरण 01- सर्वप्रथम माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपें करके नई फ़ाइल बनाते है।
  • चरण 02- नई फ़ाइल मे आवश्यकतानुसार लिखकर तैयार करते है।
  • चरण 03- इसके बाद File Menu को Open करके Save पर क्लिक करते है।
  • चरण 04- इसके बाद File को कम्प्युटर मे जिस स्थान पर Save करना है उस स्थान का चयन करके अपनी File को एक File Name देकर Save पर क्लिक करते है।
नोट: ‘Ctrl+S’ शॉर्ट की द्वारा भी हम डॉकयुमेंट को Save कर सकते हैं।

(2) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपन करने के विभिन्न चरण लिखिए।

उत्तर- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपन करने के विभिन्न चरण-
  • चरण 01- सर्वप्रथम कम्प्युटर / लैपटाप की स्क्रीन की सबसे नीचे बाईं ओर स्थित स्टार्ट बटन पर माऊस से क्लिक करिए।
  • चरण 02- इसके बाद स्टार्ट बटन के ठीक ऊपर स्थित All Program / App बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 03- इसके बाद माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड आइकॉन पर क्लिक करें।
  • चरण 04- इसके बाद ब्लैंक डॉकयुमेंट पर क्लिक करने से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को ओपन हो जाएगा।

(3) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के कोई दो उपयोग बताइए।

उत्तर- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के दो उपयोग –
  • 1. इसमे डॉकयुमेंट / फ़ाइल (Documents / File) का निर्माण होता है।
  • 2. इसमे अनेकों डिज़ाइन मे टाइप कर सकते है।

(4) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की इंटरफेस विंडो पर स्थित किसी चार बार (BAR) के नाम लिखिए।

उत्तर- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की इंटरफेस विंडो पर स्थित चार बार (BAR) के नाम –
  • 1. टाइटल बार
  • 2. मेनू बार
  • 3. रिबन बार
  • 4. स्टेटस बार

यह पोस्ट कक्षा 6 कंप्यूटर अध्याय 19 के SCERT समाधान के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।

कक्षा 6 विज्ञान भारती, अध्याय 19 – कंप्यूटर छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अध्याय है। इस अध्याय में कंप्यूटर की मूल अवधारणाएँ, उपयोग, लाभ, सीमाएँ और Microsoft Word 2016 का परिचय सरल भाषा में समझाया गया है। इस पोस्ट में आपको अभ्यास प्रश्नों के उत्तर सहित SCERT समाधान एक ही जगह मिलेंगे। – Ashutosh Sir

1 thought on “कक्षा -6 | विज्ञान भारती | इकाई – 19 | माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड (Microsoft Word) | SCERT समाधान – Ashutosh Dubey Sir”

Leave a Comment

error: Content is protected !!