कक्षा 7 स्क्रैच अभ्यास प्रश्न-उत्तर इकाई 25 स्क्रैच द्वारा कोडिंग अध्याय पर आधारित हैं। यह सामग्री कक्षा 7 के विद्यार्थियों के लिए अभ्यास, पुनरावृत्ति और परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। यह पोस्ट परीक्षा तैयारी, अभ्यास और दोहराव के लिए उपयोगी है।
प्रश्न 1: निम्नलिखित में सही विकल्प पर सही का चिन्ह (✓) लगायें –
(i) ब्लॉक बेस्ड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (programming language) है –
- (अ) पाइथन (python)
- (ब) जावा (Java)
- (स) स्क्रैच (Scratch) (✓)
- (द) सी++ (C++)
(ii) निम्न में से कौन सा रिपीट ब्लॉक है?

(iii) स्क्रैच (Scratch) में किसी कोड को प्रारम्भ करने के लिए क्लिक करेंगे।
- (अ) हरे झंडे (flag) पर (✓)
- (ब) नीले ब्लॉक पर
- (स) स्प्राइट पर
- (द) Motion ब्लॉक पर
(iv) Coding में debugging का क्या मतलब है?
- (अ) गलत कोड लिखना
- (ब) दिए गए code को डिलीट करना
- (स) दिए गए प्रोग्राम में गलती ढूँढना और उसे सही करना (✓)
- (द) पुनः कार्य करना
प्रश्न 2: रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
(i) स्क्रैच (Scratch) एक ब्लॉक आधारित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (programming language) है।
(ii) Sprite हमें स्क्रीन के स्टेज (Stage) एरिया में दिखता है।
(iii) By default स्क्रीन में कैट (Cat) sprite दिखता है।
(iv) कंट्रोल ब्लॉक नारंगी (Orange) रंग का होता है।
प्रश्न 3: मिलान करें :
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. फॉरएवर (Forever) ब्लॉक | मूव (move) |
| 2. बैकड्रॉप (Backdrop) | समान निर्देश को दोहराना |
| 3. लूप्स (Loops) | असीमित दोहराव (Repeat) |
| 4. हरा झंडा (Flag) | बियर (Bear) |
| 5. स्प्राइट (Sprite) | स्प्राइट का बैकड्रॉप (Background) |
उत्तर-
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. फॉरएवर (Forever) ब्लॉक | असीमित दोहराव (Repeat) |
| 2. बैकड्रॉप (Backdrop) | स्प्राइट का बैकड्रॉप (Background) |
| 3. लूप्स (Loops) | समान निर्देश को दोहराना |
| 4. हरा झंडा (Flag) | मूव (move) |
| 5. स्प्राइट (Sprite) | बियर (Bear) |
प्रश्न 4: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) स्क्रैच प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषताएँ लिखें। (Write the main features of the Scratch platform.)
उत्तर-
- यह एक ब्लॉक-आधारित प्रोग्रामिंग भाषा है, जहाँ कोड लिखने के बजाय ब्लॉक्स को जोड़कर प्रोग्राम बनाया जाता है।
- यह बच्चों और शुरुआती लोगों के लिए कोडिंग सीखने का एक सरल और मजेदार माध्यम है।
- इसमें स्प्राइट (Sprite) और बैकड्रॉप (Backdrop) का उपयोग करके एनिमेशन और गेम बनाए जा सकते हैं।
(ii) ‘लूप्स’ से आप क्या समझते हैं? (What do you understand by ‘Loops’?)
उत्तर-
- कोडिंग में जब हम किसी निर्देश या ब्लॉक्स के समूह को बार-बार दोहराना चाहते हैं, तो उसे ‘लूप’ कहा जाता है।
- स्क्रैच में ‘Repeat’ और ‘Forever’ जैसे ब्लॉक्स लूप का कार्य करते हैं।
(iii) ‘डिबगिंग’ क्या है? (What is ‘Debugging’?)
उत्तर- किसी प्रोग्राम या कोड में गलती (Error) को ढूँढना और उसे ठीक करने की प्रक्रिया को डिबगिंग कहते हैं।
(iv) स्क्रैच पर डिबगिंग के मुख्य बिन्दु बताइये। (Explain the main points of debugging in Scratch.)
उत्तर-
- कोड की जाँच करना: ब्लॉक्स के क्रम को ध्यान से देखना कि क्या वे सही तरीके से जुड़े हैं।
- स्टेप-बाय-स्टेप चलाकर देखना: यह देखना कि किस ब्लॉक पर जाने के बाद प्रोग्राम गलत व्यवहार कर रहा है।
- वैल्यू चेक करना: स्प्राइट की पोजीशन या वेरिएबल की वैल्यू को चेक करना।
(v) निम्नलिखित ब्लॉक्स के रंग लिखें – (Write the colors of the following blocks)
- Events (ईवेन्ट्स) …………………………………………..
- Looks (लुक्स) ……………………………………………..
- Control (कन्ट्रोल) …………………………………………..
उत्तर-
- Events (ईवेन्ट्स) : पीला (Yellow)
- Looks (लुक्स) : बैंगनी (Purple)
- Control (कन्ट्रोल) : नारंगी (Orange)
Scratch Programming से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु (कक्षा 7)
Scratch एक ब्लॉक आधारित प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसे विशेष रूप से बच्चों के लिए विकसित किया गया है। कक्षा 7 के ICT पाठ्यक्रम में Scratch का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और रचनात्मकता का विकास करना है।
Scratch की सहायता से विद्यार्थी बिना किसी कठिन कोडिंग के, केवल रंगीन ब्लॉकों को जोड़कर प्रोग्राम बना सकते हैं। इससे बच्चों में कंप्यूटर के प्रति रुचि बढ़ती है और वे आसानी से एनिमेशन, गेम और छोटी कहानियाँ बना पाते हैं।
कक्षा 7 स्क्रैच अभ्यास प्रश्न उत्तर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में सहायता करते हैं और अध्याय को सरल भाषा में समझने में मदद करते हैं। नियमित अभ्यास से Scratch के सभी कॉन्सेप्ट मजबूत होते हैं और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह संपूर्ण अध्ययन सामग्री ICT Helpline के संस्थापक आशुतोष सर द्वारा तैयार की गई है। आशुतोष सर शिक्षकों और विद्यार्थियों को सरल भाषा में ICT और कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICT Helpline नामक YouTube चैनल भी संचालित करते हैं। यह चैनल निःशुल्क है और इसमें Scratch, कंप्यूटर बेसिक्स, ICT और डिजिटल शिक्षा से संबंधित उपयोगी वीडियो उपलब्ध हैं, जो शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
Scratch (कक्षा 7) – FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
FAQ 1: Scratch क्या है?
उत्तर: Scratch एक ब्लॉक आधारित प्रोग्रामिंग भाषा है, जिससे बच्चे आसानी से प्रोग्राम बनाना सीखते हैं।
FAQ 2: Scratch का उपयोग किस कक्षा से किया जाता है?
उत्तर: Scratch का उपयोग सामान्यतः कक्षा 6 से प्रारंभ किया जाता है।
FAQ 3: Scratch में कोड कैसे लिखा जाता है?
उत्तर: Scratch में रंगीन ब्लॉकों को ड्रैग और ड्रॉप करके कोड बनाया जाता है।
FAQ 4: Scratch का डिफॉल्ट स्प्राइट कौन सा होता है?
उत्तर: Scratch का डिफॉल्ट स्प्राइट Cat (बिल्ली) होता है।
FAQ 5: Scratch में प्रोग्राम कहाँ दिखाई देता है?
उत्तर: Scratch में बनाया गया प्रोग्राम स्टेज (Stage) एरिया में दिखाई देता है।
FAQ 6: Scratch सीखने से क्या लाभ होता है?
उत्तर: Scratch से तार्किक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता विकसित होती है।
FAQ 7: Scratch का उपयोग किस प्रकार के प्रोजेक्ट में किया जा सकता है?
उत्तर: Scratch से गेम, एनिमेशन, कहानियाँ और छोटे प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं।
FAQ 8: Scratch बच्चों के लिए क्यों आसान है?
उत्तर: क्योंकि इसमें कठिन कोडिंग नहीं होती और ब्लॉक जोड़कर प्रोग्राम बनाया जाता है।
FAQ 9: Scratch अभ्यास प्रश्न क्यों जरूरी हैं?
उत्तर: अभ्यास प्रश्नों से अध्याय की बेहतर समझ बनती है और परीक्षा की तैयारी आसान होती है।
FAQ 10: Scratch सीखने के लिए विश्वसनीय संसाधन कहाँ मिलेंगे?
उत्तर: Scratch सीखने के लिए ICT Helpline YouTube चैनल एक भरोसेमंद और निःशुल्क संसाधन है।