कक्षा 6 विज्ञान भारती कंप्यूटर अध्याय 17 में हम कंप्यूटर की मूल बातें, उपयोग और प्रश्न उत्तर सीखेंगे।
कक्षा 6 विज्ञान भारती कंप्यूटर प्रश्न उत्तर
कक्षा-6, विज्ञान भारती- I
इकाई- 17
कंप्यूटर (Computer)
अभ्यास प्रश्न
1. सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) 1 किलोबाइट बराबर होता है –
(अ) 1024 बाइट
(ब) 1024 मेगाबाइट
(स) 1024 गिगाबाइट(द)
(द) 1024 बिट
उत्तर- (अ) 1024 बाइट
(ख) आउटपुट डिवाइस है-
(अ) कीबोर्ड
(ब) माउस
(स) मॉनिटर
(द) स्कैनर
उत्तर- (स) मॉनिटर
(ग) इनपुट डिवाइस है-
अ) मॉनिटर
(ब) प्रिंटर
(स) प्रोजेक्टर
(द) कीबोर्ड
उत्तर – (द) कीबोर्ड
2. दिए गए शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों को भरिए-
(क) सीपीयू कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है। (मस्तिष्क / पेट)
(ख) कंप्यूटर को निर्देश देने के लिए इनपुट यंत्र का प्रयोग किया गया है। (इनपुट / आउटपुट)
(ग) डेस्कटॉप कंप्यूटर मेज पर रखकर प्रयोग किया जाता है। (मेज / गोद)
(घ) कंप्यूटर में माउस एक इनपुट डिवाइस है। (आउटपुट / इनपुट)
(ड.) F1 से F12 तक के कीज को फंक्शन कीज कहते हैं। (न्यूमेरिक / फंक्शन)
3. निम्नलिखित कथनों से सही कथन के आगे टिक (✓) तथा गलत कथन के आगे क्रॉस (✖️) चिन्ह लगाइए–
(क) प्रिंटर कंप्यूटर का इनपुट यंत्र है। (✖️)
(ख) विभिन्न कंप्यूटर प्रोग्राम सॉफ्टवेयर कहलाते हैं। (✓)
(ग) माउस कंप्यूटर का इनपुट यंत्र है। (✓)
(घ) कंप्यूटर के वे सभी भाग जिन्हें हम स्पर्श कर सकते हैं हार्डवेयर कहलाते हैं। (✓)
(ड.) कीबोर्ड एक आउटपुट डिवाइस है। (✖️)
4. खंड (क) के अधूरे वाक्य को खंड (ख) के वाक्य से मिलान पूर्ण कीजिए-
खंड (क) | खंड (ख) |
(क) पामटॉप कंप्यूटर कार्य करता है | (अ) तेज कार्य करता है |
(ख) मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से | (ब) बैटरी से |
(ग) कंप्यूटर निर्देशों का | (स) प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर है |
(घ) ENIAC | (द) क्रियान्वयन करता है |
उत्तर-
खंड (क) | खंड (ख) |
(क) पामटॉप कंप्यूटर कार्य करता है | (ब) बैटरी से |
(ख) मिनी कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर से | (अ) तेज कार्य करता है |
(ग) कंप्यूटर निर्देशों का | (स) प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर है |
(घ) ENIAC | (स) प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर है |
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप मे दीजिये-
(क) सी. पी. यू. (CPU) का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर-
सी. पी. यू. (CPU- Central Processing Unit) कंप्यूटर का मस्तिष्क (ब्रेन) होता है जो सभी गणनाओं को करता है एवं कंप्यूटर को निर्देशों का पालन करने में सक्षम बनाता है। सी. पी. यू. (CPU) कंप्यूटर के अन्य घटकों को नियंत्रित करता है इसके मुख्य तीन घटक होते हैं-
1. ए. एल. यू. (ALU- Arithmetic Logic Unit)- अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट यह घटनाओं को करता है
2. C .U.(Control Unit)- कंट्रोल यूनिट यह निर्देशों को पड़ता है और A.L.U. को भेजता है
3. Registers(रजिस्टर्स)- यह अस्थाई रूप से डाटा को संग्रहित करते हैं
(ख) लैपटॉप और पामटॉप में अंतर बताइए।
उत्तर-
लैपटॉप कंप्यूटर
लैपटॉप कंप्यूटर वे होते हैं जिनको व्यक्ति अपनी गोद में भी रखकर कार्य कर सकता है यह साइज में छोटे होते हैं इन कंप्यूटर को व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते हैं इनमें पावर के लिए बैटरी और एक विद्युत दोनों का प्रयोग किया जा सकता है आजकल सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाला पर्सनल कंप्यूटर लैपटॉप ही है।
पामटॉप कंप्यूटर
यह कंप्यूटर लैपटॉप कंप्यूटर से छोटे होते हैं इनको हथेली पर रखकर चलाया जा सकता है तथा व्यक्ति अपनी जेब में भी रख सकता है आजकल मोबाइल में भी यह सुविधा उपलब्ध होने लगी है।
(ग) वर्तमान समय में कंप्यूटर का उपयोग मुख्यतः किन क्षेत्रों में हो रहा है?
उत्तर-
वर्तमान समय में मुख्य रूप से कंप्यूटर उपयोग के क्षेत्र-
शिक्षा, अनुसंधान, संचार, चिकित्सा, परिवहन, मनोरंजन, व्यवसाय, बैंक आदि है।

(ड.) दो आउटपुट तथा इनपुट युक्तियों के नाम लिखिए।
उत्तर-


(ड.) रैम (RAM) तथा रोम (ROM) का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर-
रैम (RAM) का पूरा नाम-
R – Random (रॅंडम)
A – Access (एक्सेस)
M – Memory (मेमोरी)
रोम (ROM) का पूरा नाम-
R – Read (रीड)
O – Only (ओनली)
M – Memory (मेमोरी)