Your own digital plateform

कक्षा 7 इकाई 24 तार्किक सोच (Logical Thinking)

तार्किक सोच कक्षा 7 के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, जो सही क्रम में सोचने और समस्या को हल करने की क्षमता विकसित करता है। इस अध्याय में तार्किक सोच, एल्गोरिथम और फ्लोचार्ट को सरल भाषा में समझाया गया है।

प्रश्न 1- दी गई सूची को उनके प्रकृतिक रंग के अनुसार मिलाइए-

कक्षा 7 इकाई 24 तार्किक सोच (Logical Thinking)

उत्तर-

कक्षा 7 इकाई 24 तार्किक सोच (Logical Thinking)

प्रश्न 2- शृंखला पूर्ण करें-

कक्षा 7 | इकाई – 23 | तार्किक सोच

प्रश्न 3- दी गई शर्तों के अनुसार चित्र रंगिए-

  • पहला गोला लाल होना चाहिए।
  • पीले रंग का गोला, नीले और लाल रंग के गोले के बीच होना चाहिए ।
  • हरे रंग का गोला किनारे पर हो।
तार्किक सोच

प्रश्न 4-दिये गए शतरंज के चित्र पर हाथी के द्वारा संभावित चाल पर जाने वाले रास्तों को तीर के निशान बनाकर दिखाएं-

उत्तर-

प्रश्न 5- दो संख्याओं को गुणा करने के लिए एल्गोरिथम लिखें तथा उसका फ्लो चार्ट बनायें ।

उत्तर-

दो संख्याओं को गुणा करने के लिए एल्गोरिथम –

चरण 1 : शुरू करें।

चरण 2 : तीन वेरिएबल (Variable) A, B और C घोषित करें। (A में पहली संख्या, B में दूसरी संख्या और C में दोनों संख्याओं का गुणा स्टोर करेंगे।)

चरण 3 : A में पहली संख्या और B में दूसरी संख्या के लिए मान लें।

चरण 4 : A और B (पहली संख्या और दूसरी संख्या) का गुणा कर उनका परिणाम C वेरिएबल में स्टोर करें।

चरण 5 : गुणा के परिणाम ‘C’ वेरिएबल को प्रदर्शित करें।

चरण 6 : समाप्त।

दो संख्याओं को गुणा करने के लिए फ्लो चार्ट –

flowchart

प्रश्न 6- मीना को लड्डू पसंद है, चित्र में उसके घर से लड्डू की दुकान पर जाने के रास्ते को दिखाया गया है। वह कौन से रास्ते का प्रयोग करें जिससे वह लड्डू की दुकान तक पहुँच जाएं। सही रास्ते को लाल रंग से भरें।

उत्तर-

logical thinking

प्रश्न 7-

उत्तर-

तर्क: रोहित के लिए रैम्प उपयुक्त है।

हल: रोहित रास्ता क्रमांक 1 से जाएगा।

प्रश्न 8- निम्नलिखित शब्दों की व्याख्या करें-

  • (i) तार्किक सोच
  • (ii) एल्गोरिथम
  • (iii) फ्लोचार्ट

उत्तर –

तर्क का उपयोग करके किसी समस्या या स्थिति का विश्लेषण करना तथा चरणबद्ध तरीके से उसका संभावित समाधान निकालने को ही तार्किक सोच (Logical Thinking) कहते हैं।

तार्किक सोच का अर्थ है किसी भी समस्या को ध्यान से समझना, सही क्रम में सोचना और उचित निर्णय लेना। जब हम बिना घबराए सोचते हैं कि समस्या क्या है, उसे हल करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए और किस क्रम में, तो यही तार्किक सोच कहलाती है।

ध्यान रहे कि किसी भी समस्या के एक से अधिक हल हो सकते हैं।

किसी समस्या को हल करने के लिए एक तार्किक (Logical) चरणबद्ध (Step by Step) विधि लिखना, एल्गोरिथम (Algorithm) कहलाता है।

एल्गोरिथम का अर्थ है किसी भी कार्य या समस्या को हल करने के लिए लिखे गए स्पष्ट और क्रमबद्ध चरण। यानी किसी काम को करने का सही और आसान तरीका, जिसे स्टेप बाय स्टेप लिखा जाता है।

उदाहरण: मान लीजिए हमें दो संख्याओं का गुणा करना है। इसके लिए हम पहले संख्या लेते हैं, फिर उनका गुणा करते हैं और अंत में उत्तर लिखते हैं। इन सभी चरणों को सही क्रम में लिख देना ही एल्गोरिथम कहलाता है।

एल्गोरिथम को चित्रों (प्रतीकों) के रूप मे प्रदर्शित करना फ्लोचार्ट कहलाता है।

फ्लोचार्ट के घटक (प्रतीक)
flowchart

FAQ-


FAQ 1. तार्किक सोच क्या है?

उत्तर:
तार्किक सोच वह क्षमता है जिसमें हम किसी समस्या को समझकर, सही क्रम में सोचते हैं और उचित समाधान निकालते हैं। यह सोच हमें सही निर्णय लेने में मदद करती है।


FAQ 2. तार्किक सोच क्यों आवश्यक है?

उत्तर:
तार्किक सोच से हम गणित, कंप्यूटर और रोज़मर्रा की समस्याओं को आसानी से हल कर पाते हैं। यह सोचने की शक्ति को मजबूत बनाती है।


FAQ 3. एल्गोरिथम क्या होता है?

उत्तर:
एल्गोरिथम किसी भी समस्या को हल करने के लिए लिखे गए स्पष्ट और क्रमबद्ध चरणों का समूह होता है, जिसे स्टेप बाय स्टेप लिखा जाता है।


FAQ 4. एल्गोरिथम में Start और Stop क्यों लिखते हैं?

उत्तर:
Start से यह पता चलता है कि प्रक्रिया कहाँ से शुरू होगी और Stop से यह स्पष्ट होता है कि प्रक्रिया कहाँ समाप्त होगी।


FAQ 5. एल्गोरिथम के मुख्य गुण क्या हैं?

उत्तर:
एल्गोरिथम स्पष्ट, सरल, क्रमबद्ध और सीमित चरणों में लिखा होना चाहिए ताकि कोई भी उसे आसानी से समझ सके।


FAQ 6. फ्लोचार्ट क्या है?

उत्तर:
फ्लोचार्ट किसी कार्य या समस्या को हल करने की प्रक्रिया को चित्रों और तीरों के माध्यम से दर्शाने का तरीका है।


FAQ 7. फ्लोचार्ट में कौन-कौन से चिन्ह उपयोग होते हैं?

उत्तर:
फ्लोचार्ट में अंडाकार चिन्ह Start और Stop के लिए, आयत प्रक्रिया के लिए, समांतर चतुर्भुज इनपुट–आउटपुट के लिए और तीर क्रम दिखाने के लिए उपयोग होते हैं।


FAQ 8. एल्गोरिथम और फ्लोचार्ट में क्या अंतर है?

उत्तर:
एल्गोरिथम समस्या को शब्दों में स्टेप बाय स्टेप लिखता है, जबकि फ्लोचार्ट उसी प्रक्रिया को चित्रों के रूप में दिखाता है।


FAQ 9. प्रोग्रामिंग में एल्गोरिथम और फ्लोचार्ट क्यों जरूरी हैं?

उत्तर:
इनसे प्रोग्राम बनाने से पहले योजना बन जाती है, गलतियाँ कम होती हैं और प्रोग्राम समझना आसान हो जाता है।


FAQ 10. कक्षा 7 के छात्रों के लिए ये विषय क्यों महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर:
तार्किक सोच, एल्गोरिथम और फ्लोचार्ट आगे चलकर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और तकनीकी शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करते हैं।


ICT Helpline के संदर्भ में विशेष जानकारी

यह FAQ सामग्री कक्षा 7 के छात्रों के लिए तार्किक सोच, एल्गोरिथम और फ्लोचार्ट को सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस पोस्ट का मुख्य लक्ष्य छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी कंप्यूटर की मूल अवधारणाएँ स्पष्ट रूप से समझाना है।

ICT Helpline एक शैक्षिक YouTube चैनल है, जहाँ Ashutosh Sir द्वारा तार्किक सोच, एल्गोरिथम, फ्लोचार्ट और कंप्यूटर के अन्य महत्वपूर्ण विषयों को बिल्कुल सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया जाता है। यही कारण है कि यह वेबसाइट पोस्ट और FAQ कंटेंट छात्रों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी बनता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!