Your own digital plateform

कक्षा 7 विज्ञान इकाई 21 कंप्यूटर | अभ्यास प्रश्न उत्तर सहित | SCERT समाधान

कक्षा 7 विज्ञान भारती-II कंप्यूटर अध्याय 21 में हम कंप्यूटर की मूल बातें, उपयोग और प्रश्न उत्तर सीखेंगे।

कक्षा 6 विज्ञान भारती कंप्यूटर अध्याय 17 को यहाँ से रिवाइज करें।

कक्षा 7 विज्ञान भारती-II कंप्यूटर प्रश्न उत्तर

कक्षा-7, विज्ञान भारती- II

इकाई-21

कंप्यूटर (Computer)

अभ्यास प्रश्न

1. सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) सभी वेब एड्रैस इनमे से किससे शुरू होते हैं –  

(अ)    HtP

(ब)     http://

(स)     http:/    

(द) www

उत्तर-  (ब )    http://

(ख) इनमे से कौन एक वेब ब्राउज़र है-

(अ)    क्रोम                              

(ब)     वर्ल्ड वाइड वेब

(स)     लाँचर                              

(द)      ई-मेल

उत्तर- (अ)     क्रोम  

(ग) गूगल क्रोम होता है-

(अ)    वैबसाइट                            

(ब)     ब्राउज़र

(स)     आई.एस.पी.                              

(द)      हार्डवेयर

उत्तर – (ब)      ब्राउज़र

2. दिए गए शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों को भरिए-

(क)     एड्रैस बार पर वेबसाइट का नाम लिखते है। (वेबसाइट / कंप्यूटर)
(ख)    मोज़िला ब्राउज़र होता है। (ब्राउज़र / आई.एस.पी.)
(ग)     ई-मेल देखने के लिए  इन बॉक्स   पर क्लिक करते है। (डायल / इन बॉक्स)
(घ)     इंटरनेट से जुडने के लिए ब्राउज़र  खोलते है। (ब्राउज़र / डायलअप नेटवर्क)

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप मे दीजिये।

(क)     ई-मेल के विभिन्न चरण लिखिए।
उत्तर- ई-मेल लिखने के चरण
  1. ई-मेल अकाउंट खोलो
    सबसे पहले आपको अपना जीमेल, याहू या कोई भी ई-मेल ऐप खोलना होगा।
  2. नया ई-मेल लिखने के लिए क्लिक करो
    वहाँ पर एक बटन होगा जिस पर “Compose” या “नया ई-मेल” लिखा रहता है। उसी पर क्लिक करना है।
  3. किसे भेजना है (To)
    जहाँ “To” लिखा होगा, वहाँ उस व्यक्ति का ई-मेल पता लिखना है जिसे आप ई-मेल भेजना चाहते हो।
  4. विषय लिखो (Subject)
    ई-मेल का छोटा सा शीर्षक लिखो। जैसे अगर छुट्टी माँगनी है तो “Leave Application” लिख सकते हो।
  5. संदेश लिखो (Message)
    अब नीचे वाले बड़े बॉक्स में अपना संदेश साफ-साफ और अच्छे शब्दों में लिखो।
  6. जाँच लो (Check)
    ई-मेल भेजने से पहले एक बार पढ़ लो कि सब कुछ सही लिखा है या नहीं।
  7. भेज दो (Send)
    आखिर में “Send” बटन दबा दो। आपका ई-मेल सामने वाले तक पहुँच जाएगा।
(ख) ई-मेल अकाउंट क्या होता है?
उत्तर:

ई-मेल अकाउंट:

जैसे चिट्ठी भेजने और पाने के लिए हमें अपना घर का पता चाहिए होता है, वैसे ही मोबाइल या कंप्यूटर से चिट्ठी (ई-मेल) भेजने और पाने के लिए हमें ई-मेल अकाउंट चाहिए।

जब हम ई-मेल अकाउंट बनाते हैं तो हमें एक ई-मेल पता (Email Address) मिल जाता है।
जैसे – rahul@gmail.com

इस ई-मेल पते से आप:

  • किसी को संदेश (Message) भेज सकते हो,
  • कोई फोटो, वीडियो या फाइल भेज सकते हो,
  • और दूसरे लोग भी आपको अपने संदेश भेज सकते हैं।

आसान शब्दों में कह सकते है कि :
ई-मेल अकाउंट इंटरनेट पर आपका अपना डाकघर है।
और ई-मेल पता आपका घर का पता है, जिस पर लोग आपको चिट्ठी (ई-मेल) भेजते हैं।

4. खंड (क) के अधूरे वाक्य को खंड (ख) के वाक्य से मिलान पूर्ण कीजिए-

खंड (क) खंड (ख)
(क) मोज़िला(अ)    सॉफ्टवेयर पूरे स्क्रीन पर दिखता है।
(ख) आई.एस.पी. (ब)     इंटरनेट सेवा प्रदान करती है।
(ग) दीक्षा एप         (स)     एक ब्राउज़र है।
(घ) मैक्सिमाइज़ बटन से          (द)     शैक्षिक एप है।
उत्तर-
खंड (क) खंड (ख)
(क) मोज़िला(स)     एक ब्राउज़र है।
(ख) आई.एस.पी. (ब)     इंटरनेट सेवा प्रदान करती है।
(ग) दीक्षा एप      (द)     शैक्षिक एप है।
(घ) मैक्सिमाइज़ बटन से            (अ)    सॉफ्टवेयर पूरे स्क्रीन पर दिखता है।

प्रोजेक्ट कार्य

ई-मेल अकाउंट बनाने के आसान चरण (कक्षा 7 विज्ञान भारती अध्याय 21 – कंप्यूटर)

ई-मेल (E-mail) का पूरा नाम Electronic Mail है। यह इंटरनेट की मदद से संदेश भेजने और पाने का सबसे आसान तरीका है। आजकल हर किसी के लिए ई-मेल अकाउंट बनाना ज़रूरी हो गया है। कक्षा 7 विज्ञान भारती में भी ई-मेल अकाउंट बनाने के बारे में बताया गया है। नीचे आसान भाषा में सभी चरण दिए जा रहे हैं:

1. इंटरनेट से जुड़ें

  1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल को इंटरनेट से जोड़ें।
  2. ई -मेल अकाउंट बनाने के लिए इंटरनेट ज़रूरी है।

2. ई-मेल सेवा चुनें

ई-मेल बनाने के लिए हमें किसी वेबसाइट पर जाना होता है।

सबसे प्रसिद्ध ई-मेल सेवाएँ हैं:

  • Gmail.com (Google की सेवा)
  • Yahoo.com
  • Outlook.com (Microsoft की सेवा)

3. वेबसाइट खोलें

ब्राउज़र (जैसे Chrome) खोलें।

एड्रेस बार में लिखें: www.gmail.com (अगर आप को gmail मे अपना ईमेल अकाउंट बनाना है)

अब स्क्रीन पर “Create Account” (खाता बनाएँ) का विकल्प दिखाई देगा।

4. जानकारी भरें

आपसे कुछ व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी:

  • First Name और Last Name (आपका नाम)
  • Username (आपका ई-मेल पता, जैसे: student123@gmail.com)
  • Password (गुप्त कोड, जो केवल आपको पता हो)

👉 पासवर्ड हमेशा मजबूत रखें। इसमें बड़े अक्षर, छोटे अक्षर, संख्या और चिन्ह (!, @, #) ज़रूर हों।

5. मोबाइल नंबर और रिकवरी ई-मेल

  • Gmail मोबाइल नंबर भी पूछता है ताकि अकाउंट सुरक्षित रहे।
  • आप चाहें तो दूसरा ई-मेल आईडी रिकवरी के लिए डाल सकते हैं।

6. जन्मतिथि और लिंग (Date of Birth & Gender)

  • अपनी जन्मतिथि सही-सही भरें।
  • लिंग (पुरुष/महिला/अन्य) भी चुनें।

7. शर्तों को स्वीकार करें

  • Google की Terms & Conditions पढ़ें।
  • “I Agree” (मैं सहमत हूँ) पर क्लिक करें।

8. अकाउंट बन गया

  • अब आपका नया ई-मेल अकाउंट बन गया है।
  • आप इसे संदेश भेजने और जानकारी पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

📝 अतिरिक्त सुझाव

  1. पासवर्ड किसी को न बताएं।
  2. हर 2–3 महीने में पासवर्ड बदलें।
  3. ई-मेल का उपयोग केवल पढ़ाई और सही कामों के लिए करें।

नोट- विज्ञान कि पुस्तक का pdf डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!