Your own digital plateform

कक्षा 8 | इकाई – 19 | माइक्रो सॉफ्ट एक्सेल (MS Excel)

यह पोस्ट कक्षा 8 MS Excel अभ्यास प्रश्नोत्तरी (इकाई 19) पर आधारित है, जिसमें अभ्यास प्रश्नोत्तर, MS Excel का परिचय और FAQ सरल भाषा में दिए गए हैं।

माइक्रो सॉफ्ट एक्सेल (MS Excel)

अभ्यास प्रश्नोत्तरी, एमएस एक्सेल का परिचय और FAQ

By ICT Helpline | Ashutosh Sir


🔹 अभ्यास प्रश्न (प्रश्नोत्तर)

1. नीचे दिये गये प्रश्नों के रिक्त स्थानों को भरिए –

(क): कॉलम और रो को डिलीट करने के लिये एक्सेल में ……………….. ऑप्शन चुनेंगे। (डिलीट / फॉर्मेट)
उत्तर: डिलीट

(ख): कॉलम और रो को हाइड करने के लिये एक्सेल रिबन में ……………….. ग्रुप चुनेंगे। (सेल / फॉन्ट)
उत्तर: सेल

(ग): एक्सेल में फिल्टर और सॉर्ट का विकल्प ……………….. टैब में होता है। (इन्सर्ट / डेटा)
उत्तर: डेटा


2. नीचे दिये गये प्रश्नों में सत्य / असत्य चुनें –

(क): एम.एस. एक्सेल में नए कॉलम या रो जोड़ने के लिए आपको “Insert” टैब का उपयोग करना पड़ता है।
उत्तर: असत्य (यह ‘Home’ टैब के ‘Cells’ ग्रुप में होता है)।

(ख): आप बस रो और कॉलम के शीर्षक पर क्लिक करके उन्हें हाइलाइट कर सकते हैं।
उत्तर: सत्य

(ग): एम.एस. एक्सेल में नए कॉलम और रो जोड़ने के लिए आपको सही रो और कॉलम चुनना जरूरी है।
उत्तर: सत्य


3. दी गयी तालिका के अनुसार रिक्त स्थानों को भरिए –

नाम उम्र (वर्ष)
रानी 13
फिरोज 14
बुधराज 15
काव्या 13

(क): उम्र को आरोही क्रम में रखने के लिये …… का प्रयोग करेंगे। (सॉर्टिंग / फिल्टरिंग)
उत्तर: सॉर्टिंग

(ख): उम्र को अवरोही क्रम में रखने के लिये …… का प्रयोग करेंगे। (सॉर्टिंग / फिल्टरिंग)
उत्तर: सॉर्टिंग

(ग): 13 वर्ष से अधिक उम्र वाले नाम देखने के लिये …… का प्रयोग करेंगे। (सॉर्टिंग / फिल्टरिंग)
उत्तर: फिल्टरिंग

(घ): एम.एस. एक्सेल में फिल्टर और सॉर्ट का विकल्प …… टैब में होता है। (इन्सर्ट / डेटा)
उत्तर: डेटा


4. सही मिलान करिए –

कक्षा 8 MS Excel अभ्यास प्रश्नोत्तरी

उत्तर:

कक्षा 8 MS Excel अभ्यास प्रश्नोत्तरी

5. अति लघुत्तरीय प्रश्न –

(क): चार्ट और ग्राफ को सहेजने / सेव करने के विभिन्न चरणों को लिखिए।
उत्तर:

  • File टैब पर क्लिक करें।
  • Save या Save As पर क्लिक करें।
  • फाइल का नाम और लोकेशन चुनें।
  • Save बटन दबाएं।

(ख): एम.एस. एक्सेल की किन्हीं चार उपयोग को लिखिए।
उत्तर:

  • डेटा को टेबल के रूप में स्टोर करना।
  • गणितीय गणनाएं (Calculations) करना।
  • चार्ट की मदद से डेटा को ग्राफ में बदलना।
  • ऑफिस का बजट और रिपोर्ट बनाना।

(ग): एम.एस. एक्सेल शीट में कॉलम इंसर्ट करने की प्रक्रिया के चरण लिखिए।
उत्तर:

  • वह कॉलम चुनें जहाँ नया कॉलम जोड़ना है।
  • Home टैब पर क्लिक करें।
  • Cells ग्रुप में Insert बटन पर क्लिक करें।
  • Insert Sheet Columns विकल्प चुनें।

(घ): एम.एस. एक्सेल के डेटा को चार्ट / ग्राफ रूप देने के विभिन्न चरणों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  • माउस से उस डेटा को सेलेक्ट करें जिसका चार्ट बनाना है।
  • Insert टैब पर क्लिक करें।
  • Charts सेक्शन से चार्ट चुनें।
  • चार्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

🔹 एमएस एक्सेल का परिचय (Introduction of MS Excel)

एमएस एक्सेल का परिचय
(Introduction of MS Excel)

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का परिचय

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल या एम.एस. एक्सेल (Microsoft Excel or MS Excel) एम.एस. ऑफिस (MS Office) का ही एक भाग (component) है। एमएस एक्सेल (MS Excel) की सहायता से उपयुक्त कार्यों के साथ सारणी निर्माण, डेटा एनालिसिस आदि अनेक कार्य किये जा सकते हैं।


एक्सेल की विशेषताएँ (Features of Excel)

इस सॉफ्टवेयर पर बहुत सारे डेटा (Data) को क्रमबद्ध तरीके से सुरक्षित (Store) कर सकते हैं।

यह सॉफ्टवेयर गणना करने, तुलना करने का काम बहुत ही कम समय में करके देता है।

सुरक्षित डेटा (Stored data) पर विश्लेषण (Analysis) कर सकते हैं।

सुरक्षित डेटा (Stored data) पर चार्ट (Chart) व ग्राफ (Graph) एक क्लिक (click) पर बनाया जा सकते हैं।


एमएस एक्सेल का उपयोग (Uses of MS Excel)

विद्यालय में कक्षा के बच्चों की रिकार्ड रखने के जानकारी प्राप्त करने में।

किसी भी दुकान का लेखा-जोखा (Report) बनाने में।

बजट (Budget) बनाने में।


एमएस एक्सेल पर कार्य करना (Working on MS Excel)

एम.एस. एक्सेल (MS Excel) पर कार्य करने के लिए सर्वप्रथम हमें एमएस एक्सेल (MS Excel) सॉफ्टवेयर को ओपन (Open) करना होता है।


एम.एस. एक्सेल ओपन करने के तरीके (How to Open MS Excel)

विधि 1:
Start बटन पर क्लिक करें। सभी प्रोग्राम्स (Programs) में से एम.एस. एक्सेल (Microsoft Excel) को क्लिक (click) करें।

विधि 2:
यदि एम. एस. एक्सेल (Microsoft Excel) डेस्कटॉप (desktop) पर नहीं दिखाई देता तो सर्च बॉक्स पर एक्सेल लिख सर्च बटन से क्लिक करें और एक्सेल को क्लिक कर ओपन करें।


एमएस एक्सेल का यूजर इंटरफेस (User Interface of MS Excel)

एम.एस. एक्सेल ओपन होने पर हमारे सामने एक्सेल का प्रमुख पेज खुलता है, जिसे कम्प्यूटर की भाषा (language) में इंटरफेस (interface) कहते हैं।

एक्सेल इंटरफेस (Excel Interface)

  • टाइटल बार (Title bar)
  • रिबन (Ribbon)
  • वर्कशीट (Worksheet)

एक्सेल वर्कबुक और एक्सेल वर्कशीट

एक्सेल वर्कबुक (Excel Workbook)
एक्सेल वर्कबुक कई शीट-शीट के समूह है जिसमें आप पूरी जानकारी को एक सामग्री रूप से संभाली रख सकते हैं।

एक्सेल वर्कशीट (Excel Spreadsheet)
वर्कशीट किसी वर्कबुक का एक शीट या पेज होता है।


एक्सेल स्प्रेडशीट की संरचना

  • कॉलम Alphabets से नामित होते हैं।
  • रो Numbers से नामित होती हैं।

सेल (Cell):
रो और कॉलम के मिलने से बना बॉक्स सेल कहलाता है।


वर्कबुक को सेव करना

Ctrl + S दबाकर वर्कबुक सेव की जाती है।


एक्सेल फाइल एक्सटेंशन

एक्सेल फाइल का डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन .xlsx है।


एमएस एक्सेल में रो (Row) और कॉलम (Column) से संबंधित कार्य

1. रो और कॉलम इन्सर्ट करना (Insert Row and Column)

एक्सेल में नई पंक्ति या नया कॉलम जोड़ने को इन्सर्ट करना कहते हैं।
यदि हमें किसी पहले से बनी तालिका के बीच में नया डेटा जोड़ना हो, तो हम रो या कॉलम इन्सर्ट करते हैं।

रो इन्सर्ट करने के लिए
जिस रो के ऊपर नई रो चाहिए, उस रो नंबर पर राइट क्लिक करें और Insert विकल्प पर क्लिक करें।

कॉलम इन्सर्ट करने के लिए
जिस कॉलम के बाईं ओर नया कॉलम चाहिए, उस कॉलम अक्षर पर राइट क्लिक करें और Insert पर क्लिक करें।


2. रो और कॉलम डिलीट करना (Delete Row and Column)

अनावश्यक या गलत रो और कॉलम हटाने को डिलीट करना कहते हैं।

रो डिलीट करने के लिए
रो नंबर पर राइट क्लिक करें और Delete विकल्प चुनें।

कॉलम डिलीट करने के लिए
कॉलम अक्षर पर राइट क्लिक करें और Delete पर क्लिक करें।


3. रो और कॉलम का आकार बदलना (Resize Row and Column)

कई बार सेल में लिखा हुआ डेटा पूरा दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में रो या कॉलम का आकार बदला जाता है।

रो या कॉलम के किनारे माउस ले जाकर डबल क्लिक करने से उसका आकार अपने आप डेटा के अनुसार हो जाता है।
माउस से खींचकर भी रो और कॉलम का आकार बढ़ाया या घटाया जा सकता है।


4. रो और कॉलम को हाइड और अनहाइड करना (Hide and Unhide)

जब हमें कुछ रो या कॉलम अस्थायी रूप से छिपाने हों, तब Hide विकल्प का उपयोग करते हैं।

Hide करने के लिए
रो या कॉलम को चुनें, राइट क्लिक करें और Hide पर क्लिक करें।

Unhide करने के लिए
आस-पास की रो या कॉलम को चुनें, राइट क्लिक करें और Unhide विकल्प चुनें।


5. रो और कॉलम को हाईलाइट करना (Highlight Row and Column)

किसी विशेष रो या कॉलम को पहचानने के लिए उसे हाईलाइट किया जाता है।

रो नंबर या कॉलम अक्षर पर क्लिक करने से पूरी रो या कॉलम अपने आप सिलेक्ट और हाईलाइट हो जाती है।
इसके बाद हम उस पर रंग भर सकते हैं या फॉर्मेटिंग कर सकते हैं।


एमएस एक्सेल में डेटा की सॉर्टिंग और फ़िल्टरिंग

Sorting का अर्थ है डेटा को क्रम में लगाना, जैसे
A
से Z, Z से A, या छोटी संख्या से बड़ी संख्या में।

Filtering का अर्थ है केवल चुना हुआ डेटा देखना और बाकी को छिपा देना।

सॉर्टिंग और फ़िल्टरिंग का उपयोग बड़े डेटा को आसानी से समझने के लिए किया जाता है।


एमएस एक्सेल में चार्ट और ग्राफ बनाना

एक्सेल में डेटा को चित्र के रूप में दिखाने के लिए चार्ट और ग्राफ बनाए जाते हैं।

चार्ट और ग्राफ से जानकारी को समझना आसान हो जाता है।
इसके लिए पहले डेटा को सेलेक्ट किया जाता है, फिर Insert Tab से उपयुक्त चार्ट चुना जाता है।

चार्ट का उपयोग परिणाम, तुलना और विश्लेषण के लिए किया जाता है।


महत्वपूर्ण बिन्दु –

  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है।
  • इसका उपयोग डेटा को दर्ज (रिकॉर्ड) कर विश्लेषण के लिए किया जाता है।
  • समय‑समय पर हम अपने डेटा से जानकारी (information) प्राप्त कर सकते हैं।
  • एक्सेल पर आँकड़ों (Data) को सारणीरूप  (Tabular form) में प्रदर्शित कर सकते हैं।
  • एक्सेल पर आँकड़ों (Data) को संपादित (Edit) कर सकते हैं।
  • एक्सेल पर आँकड़ों (Data) को फॉर्मेट (Format) कर सकते हैं।
  • एक्सेल पर आँकड़ों (Data) पर गणना (Calculations) कर सकते हैं।
  • एक्सेल फाइल को प्रिंट (Print) कर सकते हैं।

कक्षा 8 MS Excel अभ्यास प्रश्नोत्तरी – इकाई 19

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. MS Excel क्या है?

उत्तर:
MS Excel एक स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग डेटा को तालिका के रूप में दर्ज करने और गणना करने के लिए किया जाता है।

Q2. MS Excel का उपयोग क्यों किया जाता है?

उत्तर:
डेटा स्टोर करने, गणना करने, चार्ट बनाने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए।

Q3. Workbook क्या होती है?

उत्तर:
पूरी Excel फाइल को Workbook कहते हैं।

Q4. Worksheet क्या होती है?

उत्तर:
Workbook के अंदर मौजूद एक शीट को Worksheet कहते हैं।

Q5. Row और Column क्या होते हैं?

उत्तर:
Row क्षैतिज पंक्तियाँ होती हैं और Column लंबवत खंभे होते हैं।

Q6. Cell क्या होता है?

उत्तर:
Row और Column के मिलने से बनने वाला बॉक्स Cell कहलाता है।

Q7. Sorting क्या है?

उत्तर:
डेटा को क्रम में लगाना Sorting कहलाता है।

Q8. Filtering क्या है?

उत्तर:
केवल चुना हुआ डेटा देखने की प्रक्रिया Filtering कहलाती है।

Q9. Chart और Graph क्यों बनाए जाते हैं?

उत्तर:
डेटा को आसानी से समझने के लिए Chart और Graph बनाए जाते हैं।

Q10. Excel फाइल का डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन क्या है?

उत्तर:
Excel फाइल का डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन .xlsx होता है।


👤 Author Information (Author Box)

Author: Ashutosh Sir
Founder: ICT Helpline
Expertise: ICT Education, Computer Science, Digital Literacy

यह लेख / अध्ययन सामग्री ICT Helpline के संस्थापक Ashutosh Sir द्वारा तैयार की गई है।
Ashutosh Sir शिक्षा के क्षेत्र में ICT को सरल और उपयोगी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा सरल भाषा में उपलब्ध कराई जा सके।


✅ Reviewed By

Reviewed by: Ashutosh Sir (ICT Icon)

यह अध्ययन सामग्री प्रकाशित करने से पहले विषय की शुद्धता, पाठ्यक्रम अनुरूपता और विद्यार्थियों के स्तर को ध्यान में रखते हुए Ashutosh Sir द्वारा स्वयं जाँची (Reviewed) गई है, ताकि विद्यार्थियों को सही और भरोसेमंद जानकारी प्राप्त हो सके।


📘 About ICT Helpline

ICT Helpline एक निःशुल्क डिजिटल शिक्षा मंच है, जिसकी स्थापना Ashutosh Sir ने ICT शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की है।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को कंप्यूटर, ICT और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी अध्ययन सामग्री आसान भाषा में उपलब्ध कराई जाती है।


📜 Copyright Notice

© ICT Helpline | All Rights Reserved

इस लेख / नोट्स की संपूर्ण सामग्री ICT Helpline की बौद्धिक संपत्ति है।
इसका उपयोग शैक्षणिक उद्देश्य के लिए किया जा सकता है, लेकिन बिना अनुमति इसे व्यावसायिक रूप से कॉपी, पुनः प्रकाशित या वितरित करना प्रतिबंधित है।


🎯 उद्देश्य (Purpose of This Content)

इस अध्ययन सामग्री का निर्माण ICT शिक्षा को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को MS Excel जैसे महत्वपूर्ण विषय को सरल भाषा में समझाने, और परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी नोट्स उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!