कक्षा 8
इकाई 17
नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा
नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा प्रश्न उत्तर | कक्षा 8 विज्ञान नोट्स (Class 8 Science Notes in Hindi)- by Ashutosh Sir
- नेटवर्किंग और इसके प्रकार
- क्लाउड कम्प्यूटिंग
- साइबर सुरक्षा
- साइबर सुरक्षा के प्रकार और विशेषताएँ
- साइबर नैतिकता
प्रश्न उत्तर-
1. सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थान भरिए
(क) कम्प्यूटर की नेटवर्किंग में प्रेषक, माध्यम और ग्राही होता है। (ग्राही / राही)
➡ इसका अर्थ है कि जब हम एक संदेश भेजते हैं, तो वह प्रेषक (sender) से माध्यम (medium) के द्वारा प्राप्तकर्ता (receiver) तक पहुँचता है।
(ख) डेटा ट्रांसमिशन के लिए जाल की तरह आपस में जुड़े हुए कम्प्यूटर्स को नेटवर्किंग कहते हैं।(नेटवर्किंग / तार)
➡ इस नेटवर्क की वजह से हम फाइलें शेयर कर सकते हैं और इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
(ग) क्लाउड कम्प्यूटिंग में डेटा और सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर रखे जाते हैं। (इंटरनेट / घर)
➡ इसका सबसे आसान उदाहरण गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स जैसी सेवाएँ हैं।
(घ) ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए 1930 नंबर पर कॉल करते हैं। (1930 / 1098)
➡ यह सरकार की साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन है।
(ङ) मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क को मैन (MAN) कहते हैं। (वैन / मैन)
➡ यह नेटवर्क एक बड़े शहर या नगर को कवर करता है।
2. सही मिलान कीजिए
| खण्ड (क) | खण्ड (ख) |
| वैन (WAN) | शहर |
| मैन (MAN) | स्कूल |
| लैन (LAN) | ब्लूटूथ |
| वायरलेस लैन (WLAN) | इंटरनेट |
| गूगल ड्राइव | क्लाउड कम्प्यूटिंग |
✅ सही मिलान इस प्रकार हैं:
| खण्ड (क) | खण्ड (ख) |
| वैन (WAN) | इंटरनेट |
| मैन (MAN) | शहर |
| लैन (LAN) | स्कूल |
| वायरलेस लैन (WLAN) | ब्लूटूथ |
| गूगल ड्राइव | क्लाउड कम्प्यूटिंग |
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर
(क) नेटवर्किंग क्या है?
उत्तर:
नेटवर्किंग सूचना का आदान-प्रदान करने की प्रक्रिया है। इसमें दो या अधिक कम्प्यूटर या डिवाइस जुड़े होते हैं ताकि एक जगह से भेजा गया डाटा दूसरी जगह तक आसानी और तेजी से पहुँच सके।
उदाहरण: साइबर कैफ़े, स्कूल की कंप्यूटर लैब या ऑफिस जहाँ सभी कम्प्यूटर आपस में जुड़े होते हैं।
(ख) लोकल एरिया नेटवर्क और वाइड एरिया नेटवर्क मे दो अंतर बताइए।
उत्तर:
LAN (लोकल एरिया नेटवर्क):
- यह नेटवर्क एक छोटे क्षेत्र तक सीमित होता है जैसे घर, ऑफिस या स्कूल।
- इसमें स्पीड अधिक होती है और इसमें नेटवर्किंग उपकरण की लागत कम होती है।
WAN (वाइड एरिया नेटवर्क):
- यह नेटवर्क बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र में काम करता है जैसे एक देश या महाद्वीप।
- इसमें स्पीड अपेक्षाकृत कम होती है। यह इंटरनेट का आधार है।
(ग) क्लाउड कम्प्यूटिंग से आप क्या समझते है?
उत्तर:
क्लाउड कम्प्यूटिंग
क्लाउड कम्प्यूटिंग में हम अपने डेटा (फोटो, डॉक्यूमेंट, वीडियो आदि) और एप्लिकेशन को इंटरनेट सर्वर पर सुरक्षित रख सकते हैं। इसका फायदा यह है कि हमें अलग कंप्यूटर में भी काम करने के लिए केवल इंटरनेट कनेक्शन चाहिए और हम अपने देता को काही भी ऑनलाइन माध्यम से प्रपट कर सकते है।
➡ उदहारण: गूगल ड्राइव, आईक्लाउड, OneDrive।
(घ) साइबर नैतिकता से आप क्या समझते है?
उत्तर:
साइबर नैतिकता (Netiquette) का अर्थ इंटरनेट उपयोग करने के दौरान शिष्टाचार और नियमों का पालन करना है। साइबर नैतिकता के अंतर्गत ऑनलाइन दुनिया मेन क्या करें और क्या न करें इस प्रकार के कुछ नियम निम्नलिखित है-
| क्या करें | क्या न करें |
| केवल वाइरस मुक्त फ़ाइल ही साझा करें और डाऊनलोड करें। | धोखे से किसी भी प्रकार की संपत्ति या सेवाएँ ऑनलाइन प्राप्त करने से बचना चाहिए। |
| ऑनलाइन गेम खलने में आत्म अनुशासन रखें । | किसी अपरिचित को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। |
| अपने कंप्यूटर पर साफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट रखें। | पायरेटेड साफ्टवेयर के प्रयोग से बचें। |
| ऑनलाइन मित्रता करने में सावधानी रखें। | किसी अन्य के कंप्यूटर / डिवाइस तक अनधिकृत पहुँच प्राप्त करना गलत है। |
| अपने कंप्यूटर को वायरस मुक्त रखें । | किसी की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने से बचना चाहिए। |
| कॉपीराइट सामाग्री का उपयोग केवल उस सामाग्री के स्वामी की अनुमति से ही करें। | इंटरनेट पर आपत्तीजनक सामाग्री पोस्ट करने से बचना चाहिए। |
| नियमित रूप से डेटा का बैकअप लें। | किसी को भी अपने पासवर्ड, बैंक एटीएम पिन कभी नहीं बताना चाहिए । |
(ङ) साइबर सुरक्षा हेतु मुख्य सावधानियाँ क्या हैं? कोई तीन लिखिए।
उत्तर: साइबर सुरक्षा हेतु मुख्य सावधानियाँ
- हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।
- संदिग्ध लिंक और ईमेल हरगिज़ न खोलें।
- समय-समय पर डाटा का बैकअप लें।
प्रोजेक्ट कार्य:
प्रश्न:
साइबर सुरक्षा हेतु अपने मोबाइल व कम्प्यूटर में पासवर्ड लगाएँ।
समाधान:
मैंने अपने मोबाइल और कम्प्यूटर दोनों में पासवर्ड लगाकर उन्हें सुरक्षित बना दिया है। पासवर्ड हमारे व्यक्तिगत जीवन के लिए डिजिटल ताले की तरह कार्य करता है।
“यह नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा प्रश्न उत्तर कक्षा 8 विज्ञान के छात्रों के लिए उपयोगी है।”
🔒 मज़बूत पासवर्ड बनाने के तरीके:
- पासवर्ड कम से कम 8–12 अंकों का होना चाहिए।
- इसमें बड़े अक्षर (A-Z), छोटे अक्षर (a-z), अंक (0-9) और विशेष प्रतीक (!, @, #, $) शामिल हों।
- अपना नाम, जन्म तिथि या साधारण शब्द पासवर्ड में कभी न रखें।
- पासवर्ड को हर 2-3 महीने में बदलते रहें।
- अलग-अलग खातों के लिए अलग पासवर्ड रखें।
👉 उदाहरण: Vr@2025#NetWk8 (इसमें Letters + Numbers + Symbols सब शामिल हैं)
➡ इस तरह का पासवर्ड हैक करना कठिन होता है, इसलिए यह साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
📌 FAQ
“यह नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा प्रश्न उत्तर कक्षा 8 विज्ञान के छात्रों के लिए उपयोगी है।”
“इन Class 8 Networking and Cyber Security Notes in Hindi से परीक्षा की तैयारी आसान हो जाती है।”
Q1: नेटवर्किंग क्या है?
➡ नेटवर्किंग कंप्यूटरों और डिवाइसों को जोड़कर डेटा का आदान-प्रदान करने की प्रक्रिया है।
Q2: LAN और WAN में अंतर क्या है?
➡ LAN एक छोटे क्षेत्र (स्कूल/ऑफिस) के लिए होता है, जबकि WAN एक बड़े भू-भाग (देश/विश्व) के लिए।
Q3: क्लाउड कम्प्यूटिंग का क्या लाभ है?
➡ इसमें डेटा और सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर सुरक्षित रहते हैं और कहीं से भी उपयोग किए जा सकते हैं।
Q4: साइबर सुरक्षा हेतु क्या उपाय करने चाहिए?
➡ मजबूत पासवर्ड रखें, संदिग्ध लिंक न खोलें और समय-समय पर डेटा का बैकअप लें।
Computer क्लास 6 | कक्षा 6 विज्ञान इकाई 17 कंप्यूटर | अभ्यास प्रश्न उत्तर सहित | SCERT समाधान
Computer क्लास 7 | कक्षा 7 विज्ञान इकाई 21 कंप्यूटर | अभ्यास प्रश्न उत्तर सहित | SCERT समाधान
नोट- विज्ञान भारती II की पुस्तक का pdf डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें